Hello Welcome In All Information Site. In This Site You Have Read Daily Tech News And Tech Videos. This Is A Technical Info Site Of TRTR You Can Find Here Daily Letest Tech News.

Pop It

Wednesday 19 September 2018

Mouse के अद्भुत Shortcuts

नमस्कार दोस्तों। टेक्निकल गुरुजी पर आप सभी का स्वागत है।

आज हम जानेंगे कंप्यूटर माउस के कुछ शॉर्टकट फीचर्स के बारे में।

कंप्यूटर माउस के सामान्य इस्तेमाल के बारे में तो सभी जानते हैं। सामान्यतः सभी कंप्यूटर माउस के Left बटन, Right बटन ओर Scroll Wheel का ही इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि माउस में यही सबसे ज्यादा उपयोगी होते हैं और इनको ही सबसे ज्यादा काम में लिया जाता है। इनके अलावा Computer Mouse की जरूरत नही होती ओर इसके अन्य फीचर काम में नही लेते। 


ज्यादातर कंप्यूटर यूजर्स कीबोर्ड के shortcut features (Shortcut Key) के बारे में तो जानते है लेकिन माउस के शॉर्टकट फ़ीचर्स के बारे में बहुत कम ही जानते हैं। इसलिए आज हम आपको कंप्यूटर माउस के कुछ शॉर्टकट्स फीचर्स के बारे में बताएंगे, जो आपके कंप्यूटर पर आपके कई काम आसान कर सकते हैं ओर आपके कम्प्यूटर इस्तेमाल को ओर ज्यादा आसान एवं सरल बना सकते हैं।

तो चलिए जानते हैं Computer Mouse के कुछ Shortcut Features के बारे में, जो आपके कंप्यूटर इस्तेमाल को बेहतर और आसान बनायेंगे।

Computer Mouse के कुछ Shortcut Features के बारे में, जो आपके कंप्यूटर इस्तेमाल को बेहतर और आसान बनायेंगे।


Scroll Any Side

वेब ब्राउज़िंग में कंप्यूटर माउस के Scrolling Wheel को दबाएंगे तो Cursor की आकृति बदल जाएगी। यह हर दिशा में जा सकता है।

Open New Window 

आप कम्प्यूटर पर किसी भी लिंक को माउस की सहायता से नई विंडो में खोल सकते हैं।
किसी भी लिंक को नई विंडो में खोलने के लिए Shift के साथ Left Click करें।

One Click Tab Open

अगर आप किसी भी लिंक को Background Tab में खोलना चाहते हैं तो Control बटन के साथ माउस के Left क्लिक या Scrolling Wheel का इस्तेमाल करना चाहिए। 
अगर किसी लिंक को Foreground Tab में खोलना चाहते हैं तो Control और Shift के साथ Left Click इस्तेमाल करना चाहिए।

Tab को Copy करें

अगर आप किसी भी Tab को Copy करना चाहते हैं तो इसके लिए Control को दबाए रखते हुए उस Tab को माउस के Left Click के साथ Drag करें। इससे टैब copy हो जाएगा।

Tab बंद करने का तरीका

अगर आप Browser में किसी Tab को बंद करना चाहते हैं तो Mouse Arrow को उस Tab पर रखकर Scrolling Wheel पर Click करें। इससे Tab बंद हो जाएगी। Tab Bar पर डबल क्लिक करने से नया Tab खुल जाएगा।

Zooming का काम

अगर Application में Zoom Feature नहीं है तो आप माउस की मदद ले सकते हैं। अगर आप Control के साथ माउस को Scroll करेगें तो आपकी File Zoom हो जाएगी।

अन्य शॉर्टकट फीचर्स (Shortcut Features) जो आपके काम आ सकते हैं -


  • अगर आप इंटरनेट इस्तेमाल करते समय किसी भी Link को New Tab में ओपन करना चाहते है, तो उस Link पर माउस स्क्रॉल व्हील बटन को दबाएं। इससे लिंक नई टैब में खुल जाएगी।
  • किसी भी टैब को बंद करने के लिए भी आप माउस के स्क्रॉल व्हील (Scroll Wheel) बटन का इस्तेमाल कर सकते है।
  • किसी भी word को Highlight करने के लिए उसपर दो बार Left बटन क्लिक करें ओर पूरे पैराग्राफ को Highligh करने के लिए उस पर तीन बार Left बटन क्लिक करें। Highlight हुए पैराग्राफ को आप कॉपी कर सकते हैं।
  • आप किसी भी Word या Peragraph को highlight करके Right क्लिक से उसको Copy, Cut या पेस्ट कर सकते हैं।

इस तरह आप ऐसे ही माउस के शॉर्टकट फीचर्स या बटन से अपने कंप्यूटर पर कई काम आसान बना सकते हैं। ऐसी ही अन्य जानकारियों के लिए हमारे ब्लॉग के Newsletter को Subscribe करें और हमारी सभी नई पोस्ट्स अपने Email Indox पर पाएं। पोस्ट पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद
Share:

0 comments:

Post a Comment

Pop It

Copyright © ALL INFORMATION | Powered by Blogger Design by ronangelo | Blogger Theme by NewBloggerThemes.com