Hello Welcome In All Information Site. In This Site You Have Read Daily Tech News And Tech Videos. This Is A Technical Info Site Of TRTR You Can Find Here Daily Letest Tech News.

Pop It

Showing posts with label News Update. Show all posts
Showing posts with label News Update. Show all posts

Friday, 13 October 2017

जियो 399 रुपए वाले प्लान पर आया बड़ा बदलाव - जियो दीवाली ऑफर

जिओ अपने 399 रुपए वाले प्लान पर एक बड़ा ऑफर लेकर आया है. जो कि एक दिवाली ऑफर है जिसके तहत अगर आप 399 रुपए का रिचार्ज कराते हैं तो आपको 100 परसेंट कैशबैक मिलेगा.

यह कैशबैक आपको वाउचर के तौर पर मिलेगा. और इस वाउचर को आप अपने नंबर को रिचार्ज करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. इस ऑफर की शुरुआत 12 अक्टूबर से होगी और जिसे आप 18 अक्टूबर तक इस्तेमाल कर सकते हैं. जिओ के 399 रुपए वाले प्लान की बात करें तो इसमें आपको हर दिन एक जीबी डाटा मिलता है. वह भी 84 दिनों के लिए और साथ में अनलिमिटेड SMS और कॉलिंग की सुविधा भी है.

इस ऑफर को आप जिओ की वेबसाइट या फिर माय जियो एप्लीकेशन के द्वारा एक्टिवेट कर सकते हैं. या तो फिर आप किसी रिटेलर से भी रिचार्ज करवा सकते हैं.

पर अगर आप यह रिचार्ज Paytm से करते हैं तो आपको ₹30 एक्स्ट्रा कैशबैक मिलेंगे. और अगर आप एक लकी कस्टमर हुए तो आपको हंड्रेड परसेंट कैशबैक भी मिलेगा इसके लिए आपको RECHARGE100 Paytm promo code को इस्तेमाल करना होगा , ध्यान दें विनर paytm द्वारा सेलेक्ट किए जाएंगे अगर आप एक लकी कस्टमर हुए तो आपको हंड्रेड परसेंट पेटीएम कैशबैक मिलेगा.

अगर आपका कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट करें 
Share:

Monday, 17 July 2017

महानायक कटप्पा' की बेटी को मिल रही हैं धमकियां, वजह जानकर आपके उड़ जाएंगे होश

हम सभी इस बात से वाकिफ़ हैं कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में यदि कोई किरदार लंबे समय तक लगातार लोगों की जुवां पर रहा, तो वह है 'बाहुबली का कटप्पा। खास बात यह है कि अब तक सत्यराज बाहुबली के किरदार 'कटप्पा' की वजह से चर्चा में थे, लेकिन अब वो अपनी बेटी दिव्या की वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल, उनकी बेटी एक ऐसा काम कर रही है ।
 जिसे देखकर बाप का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा।
दिव्या ने हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कुछ दवाई कंपनियों के खिलाफ एक्शन लेने की अपील की है। हम आपको बता दें कि दिव्या कोई सोशल एक्टिविस्ट नहीं हैं, वो पेशे से एक न्यूट्रीशियनिस्ट हैं और ऐसी दवाई कंपनियों पर जोर डाल रही हैं, जो लोगों को अंधा बना सकती हैं। इन दवाईयों से लोग अपनी आंखों की रोशनी खो सकते हैं और उनसे उनकी मौत भी हो सकती है।
हैरान कर देने वाली बात यह है कि पीएम को खत लिखने के बाद से दवाई कंपनियों ने दिव्या सत्यराज को धमकी देना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं, वो अब दिव्या को डराने के लिए पॉलिटिकल पावर का इस्तेमाल करने लगे हैं, लेकिन दिव्या के ऊपर उनकी धमकियों का कोई असर नहीं होने वाला, क्योंकि अपने पिता की तरह वो भी काफी जिद्दी हैं, इसलिए इस मुद्दे को वो अपनी तरह से खुद हैंडल करना चाहती हैं।
अब गेंद पीएम मोदी के पाले में है। वहीं दूसरी ओर दिव्या की हिम्मत की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। अब देखना यह है कि दिव्या को पीएम मोदी की तरफ से क्या जवाब मिलता है। पीएम की तरफ से कोई जवाब आएगा या या नहीं, यह भी देखना दिलचस्प होगा...।

Share:

Pop It

Copyright © ALL INFORMATION | Powered by Blogger Design by ronangelo | Blogger Theme by NewBloggerThemes.com