Hello Welcome In All Information Site. In This Site You Have Read Daily Tech News And Tech Videos. This Is A Technical Info Site Of TRTR You Can Find Here Daily Letest Tech News.

Pop It

Showing posts with label Reliance Jio. Show all posts
Showing posts with label Reliance Jio. Show all posts

Friday, 13 October 2017

जियो 399 रुपए वाले प्लान पर आया बड़ा बदलाव - जियो दीवाली ऑफर

जिओ अपने 399 रुपए वाले प्लान पर एक बड़ा ऑफर लेकर आया है. जो कि एक दिवाली ऑफर है जिसके तहत अगर आप 399 रुपए का रिचार्ज कराते हैं तो आपको 100 परसेंट कैशबैक मिलेगा.

यह कैशबैक आपको वाउचर के तौर पर मिलेगा. और इस वाउचर को आप अपने नंबर को रिचार्ज करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. इस ऑफर की शुरुआत 12 अक्टूबर से होगी और जिसे आप 18 अक्टूबर तक इस्तेमाल कर सकते हैं. जिओ के 399 रुपए वाले प्लान की बात करें तो इसमें आपको हर दिन एक जीबी डाटा मिलता है. वह भी 84 दिनों के लिए और साथ में अनलिमिटेड SMS और कॉलिंग की सुविधा भी है.

इस ऑफर को आप जिओ की वेबसाइट या फिर माय जियो एप्लीकेशन के द्वारा एक्टिवेट कर सकते हैं. या तो फिर आप किसी रिटेलर से भी रिचार्ज करवा सकते हैं.

पर अगर आप यह रिचार्ज Paytm से करते हैं तो आपको ₹30 एक्स्ट्रा कैशबैक मिलेंगे. और अगर आप एक लकी कस्टमर हुए तो आपको हंड्रेड परसेंट कैशबैक भी मिलेगा इसके लिए आपको RECHARGE100 Paytm promo code को इस्तेमाल करना होगा , ध्यान दें विनर paytm द्वारा सेलेक्ट किए जाएंगे अगर आप एक लकी कस्टमर हुए तो आपको हंड्रेड परसेंट पेटीएम कैशबैक मिलेगा.

अगर आपका कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट करें 
Share:

Thursday, 24 August 2017

जियो ने फिर से दिया अपने प्राइम मेंबर्स को यह दो बड़े तोहफ़े


जियो अपने सभी यूज़र्स के लिए प्रतिदिन कुछ नया ऑफर लॉन्च करता रहता है। पिछले महीने जब जियो ने प्राइम मेम्बरशिप ऑफर को लॉन्च किया था। उस ऑफर के तहत यदि आप प्राइम मेम्बरशिप को 30 मार्च 2017 तक ले लेते हैं तो आप उस ऑफर का फायदा आप अब भी उठा सकतें हैं। तो आज हम ऐसे ही सरप्राइज ऑफ़र्स के बारे में बात करेंगे जो सिर्फ प्राइम मेंबर्स के लिये ही हैं।


पहले गिफ्ट के बारे में हम आपको बता दे कि यदि आपने प्राइम मेम्बर शिप के साथ जिओ का 303 या उससे बड़ा कोई रिचार्ज करवाया है बतो उसकी लास्ट डेट 16 अगस्त थी। लेकिन कुछ जिओ यूज़र्स की रिचार्ज डेट को 22 अगस्त कर दिया गया था। जो निकल चुकी है।



दूसरे गिफ्ट की बात करें तो जिओ ने यूज़र्स के 25 जीबी डेटा 25 दिन के लिये दे रहा है इसके लिये आपको माई जियो एप में जाकर बैलेंस के आप्शन पर जायें। अब आपको वहाँ पर एक दिन का बाकी डेटा दिख रहा होगा। लेकिन जैसे ही आप उसे ऊपर की तरफ स्वाइप करेंगे तो वहाँ पर आपको 25 जीबी डेटा दिख रहा होगा, जो डेली लिमिट 1 जीबी डेटा खत्म होने के बाद यूज़ किया जा सकता है।
Share:

Tuesday, 22 August 2017

पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा Jio 4जी फोन, रजिस्ट्रेशन के लिए भरें ये फॉर्म

रिलायंस के जियो 4जी फीचर फोन के बुकिंग शुरू होने में पांच दिन से भी कम समय बचा हुआ है। यह फोन ग्राहकों को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। जियो का फोन खरीदने के लिए ग्राहक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट jio.com पर एक फॉर्म भरना होगा।

रिलांयस जियो का टारगेट देशभर में मौजूद 50 करोड़ फीचर फोन यूजर्स हैं। वहीं, फोन की बुकिंग 24 अगस्त से शुरू हो रही है। यूं तो जियो 4जी फीचर फोन मुफ्त में दिया जा रहा है लेकिन इसके लिए 1500 रुपये चुकाने होंगे, जोकि रिफंडेबल है। ग्राहक चाहे तो ये पैसा 36 महीने पूरे होने के बाद वापस ले सकता है। इस तरह जियो फीचर फोन मुफ्त हो जाएगा।


गौरतलब है कि जियो फीचर फोन की बीटा टेस्टिंग कंपनी ने शुरू कर दी है। 15 अगस्त से शुरू हुई बीटा टेस्टिंग कुछ मोबाइल फोन पर की जाएगी। कंपनी ग्राहक को 153 रुपये में महीनेभर फ्री में इंटरनेट की भी सुविधा दे रही है।

एक एजेंसी के अनुसार, रिलायंस जियो के यूजर्स साढ़े 12 करोड़ हैं। पिछले महीने सितंबर में शुरू हुई जियो की 4जी सुविधा कई महीने तक मुफ्त में दी गई थी। इसमें यूजर्स को मुफ्त में इंटरनेट के साथ साथ अनलिमिटेड कॉल की भी सुविधा दी गई है।
Share:

जियो ने बढ़ाई एयरटेल की मुश्किलें, दे रहा 149 रुपये में 1 साल के लिए फ्री इंटरनेट


टेलिकॉम सेक्टर में हलचल मचाने वाली कंपनी रिलायंस जियो ने एक और धमाकेदार प्लान पेश किया है। कंपनी ने जियोफाई यूजर्स के लिए 149 रुपये का प्लान पेश किया है जिसके तहत यूजर्स को 1 साल के लिए हर महीने 2 जीबी 4जी डाटा दिया जाएगा। वहीं, इससे पहले महानगर टेलिफोन निगम लिमिटेड (MTNL) ने भी 3 गुना डाटा देने की पेशकश की है। पीटीई के मुताबिक, कंपनी अपने मौजूदा 3G प्रीपेड यूजर्स को तीन गुना तक ज्यादा डाटा देगी। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी 99 रुपये के डाटा कूपन के साथ 500 एमबी डाटा की जगह 1.5 जीबी डाटा उपलब्ध कराएगी। इसकी वैधता 30 दिनों की होगी।

कैसे उठाएं जियो के ऑफर का लाभ?

इसके लिए यूजर्स को कंपनी का जियोफाई राउटर खरीदना होगा। इसके बाद इसमें जियो सिम इंसर्ट करनी होगाी। फिर प्राइम मेंबरशिप के लिए 99 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। इसके बाद यूजर्स तीन विकल्प में से किसी एक का चुनाव कर सकते हैं। पहले विकल्प में 149 रुपये में 1 साल के लिए 2 जीबी 4जी डाटा प्रति महीना दिया जाएगा। दूसरे विकल्प के तहत 309 रुपये में 6 महीने के लिए हर महीने 1 जीबी 4जी डाटा दिया जाएगा। वहीं, तीसरे विकल्प के तहत 509 रुपये में 6 महीने में हर दिन 2 जीबी इंटरनेट डाटा दिया जाएगा।

क्या है जियोफाई?
रिलायंस जियो का जियोफाई एक पोर्टेबल ब्रॉडबैंड डिवाइस है। इसके जरिए वॉयस कॉल, वीडियो कॉल, डाटा और जियो एप्स इस्तेमाल की जा सकती हैं। कंपनी ने कहा है कि जियोफाई 4जी पोर्टेबल वॉयस और डाटा डिवाइस है, जो कि हॉटस्पॉट के रूप में काम करता है।
MTNL देगा 2 जीबी डाटा प्रतिदिन:
इसके साथ ही MTNL यूजर्स को 319 रुपये के रिचार्ज पर प्रतिदिन 2 जीबी 2जी/3जी डाटा दिया जाएगा। इसके साथ ही MTNL के नेटवर्क (मुंबई और दिल्ली) पर अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाएगी। वहीं, दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 25 मिनट दिए जाएंगे। इसकी वैधता 28 दिनों की होगी। इसके साथ ही कंपनी अपने कुछ मौजूदा प्लान्स पर समान कीमत में 3 गुना डाटा मुहैया कराएगी।
Share:

Thursday, 13 July 2017

जियो का एक और धमाका अब लॉन्‍च होगा जियो का सबसे सस्‍ता फोन - जानें इसके बारें में विस्तार से



रिलायंस जियो लॉन्च करने जा रही है अपना सबसे सस्ता स्मार्टफोन 






कुछ समय पूर्व से मार्केट में जियो ने बेहतरीन 

पकड बनाके रखी है । जिसके चलते यूजर्स फ्री व सस्ती सर्विसेज़ का उपयोग कर रहे हैं ।





  मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो अब एक ओर धमाका करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी आज अपने दो फीचर फोन लॉन्च कर सकती है। यह दोनों ही फोन 4G होंगे।

ऐसे खरीदें यह मोबाइल.....
अगर आप इन फोन्स को खरीदना चाहते हैं तो आप इन्हें ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट, अमेजन से खरीद सकते हैं। इन दोनों ही फोन्स को जियो स्टोर से भी खरीदा जा सकता है।


तीन मार्च को होगी सेल
तीन मार्च को इस फोन की सेल भी होगी। अभी भी कई लोग ऐसे हैं जिनके पास 4G सपोर्ट फोन नहीं हैं, उनके लिए यह फोन अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।
जानें कीमत और फीचर्स
यह दोनों ही फोन कीपैड वाले होंगे। इनकी स्क्रीन टच नहीं होगी। अगर 999 रुपए वाले फोन की कीमत की बात करें तो इसमें 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा साथ ही सेल्फी के लिए इसमें VGA कैमरा दिया गया है। अभी तक जो खबरें आ रही हैं वह यह हैं कि यह जियो के ही 4G नेटवर्क को सपोर्ट करेगा। इसमें वाईफाई भी होगा। साथ ही सबसे खास बात कि इसमें 8GB की इंटरनल मेमोरी होगी। यह एक फीचर फोन है इसलिए यह एंड्रॉयड नहीं होगा। इसमें 1800 mAH की बैटरी दी गई है। जियो के इस फोन में यूजर सोशल नेटवर्किंग साइट्स भी इस्तेमाल कर सकेंगे।
1499 के बार में ज्‍यादा जानकारी नहीं...


वहीं 1499 रुपए वाले मॉडल की बात करें तो उसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है। उसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा और उसकी बैटरी 2300mAH की होगी। यह सभी जानकारी जियो केयर डॉट नेट पर दी गई हैं। जियो के फीचर फोन के बारे में कई दिनों से खबरें आ रही थीं। लेकिन अब जियो केयर पर मिली अपडेट से ऐसा कहा जा सकता है कि यह फोन 3 मार्च को ही लॉन्च होगा। 1 अप्रैल से जियो का 99 रुपए वाला मेंबरशिप प्लान शुरू हो जाएगा। ऐसे में फोन के लॉन्च होने से यूजर्स के लिए 4G फोन लेना और 4G सर्विस यूज करना आसान हो जाएगा।
तो आप भी बन सकते है जियो के प्राइम मेंबर
1 मार्च से रिलायंस जियो का प्राइम मेंबर बनने का प्लान शुरू हो गया है। अगर आप चाहें तो 99 रुपए की फीस देकर आप जियो के प्राइम मेंबर बन सकते हैं। इसकी वैधता एक साल की होगी। उसके बाद 303 रुपए महीने का रिचार्ज कराना होगा। इसमें वह सभी फायदे मिलेंगे जो अभी जियो के हैप्पी न्यू ईयर ऑफर में मिल रहे हैं। इसके साथ ही जियो ने कुछ और प्लान भी लॉन्च किए हैं।
Share:

Monday, 30 January 2017

मार्केट में आएगी एक और नई कंपनी, जिओ आगे बढा सकती है फ्री आॅफर



रिलायंस जिओ के फ्री ऑफर के साथ टेलिकॉम मार्केट में आक्रामक एंट्री करने पर हलचल मच चुकी है। लेकिन अब भारत की सबसे बड़ी कंपनी एयटेल को पीछे छोडने के उसके सपने को झटका लग सकता है। क्योंकि टेलिकॉम मार्केट में चल रहे प्राइस वॉर के चलते अन्य टेलीकॉम कंपनियों ने भी प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए कमर कस ली है। इसी के तहत आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी आइडिया सेल्युलर और वोडाफोन की इंडिया यूनिट के विलय की खबरें हैं। ऐसे में यदि ऐसा होता है तो इन दोनों कंपनियों के विलय से बनने वाली कंपनी के पास सबसे ज्यादा ग्राहक होंगे। इस वजह से एयरटेल और रिलायंस जिओ भी पीछे रह जाएंगी।
एयरटेल 23 करोड़ ग्राहक
एयरटेल के पास अभी 23 करोड़ ग्राहक है और इसके साथ ही देश में वह नंबर वन टेलीकॉम कंपनी बनी हुई है। रिलायंस जिओ के पास 7.2 करोड़ ग्राहक जुड चुके हैं। लेकिन वोडाफोन और आइडिया के विलय के बाद इनके पास कुल 39 करोड़ ग्राहक होंगे जो एयरटेल और रिलायंस जियो दोनों की तुलना में बहुत अधिक होंगे। आपको बता दें कि टेलिकॉम मार्केट में ग्राहकों की संख्या के हिसाब से वोडाफोन दूसरे और आइडिया तीसरे नंबर की कंपनी है। ऐसे में रिलायंस जिओ की लगातार ग्रोथ और इन दोनों कंपनियों के विलय के बाद मौजूदा वक्त में टेलिकॉम मार्केट में नंबर वन कंपनी एयरटेल कंपनी तीसरे नंबर पर आ सकती है।

जिओ को लगेगा झटका
इसके अलावा रिलायंस जिओ के लिए भी एयरटेल की तुलना में इस विलय वली कंपनी को पीछे छो़ड़ कर नंबर 1 बन पाना मुश्किल होगा। क्योंकि आइडिया और वोडाफोन के विलय के बाद बनने वाली कंपनी के पास 40 फीसदी मार्केट शेयर होगा। एयरटेल के पास अभी टेलिकॉम मार्केट का 32 फीसदी हिस्सा है। खबर है कि इन दोनों कंपनियों के बीच विलय को लेकर कई राउंड की बातचीत हो चुकी है। ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी वजह से 23 जनवरी को जारी होने वाले आइडिया के तिमाही नतीजों की घोषणा को भी टाल दिया गया। ऐसे में आइडिया और वोडाफोन के विलय के बाद नई कंपनी आने से टेलिकॉम सेक्टर के मौजूदा आंकड़े पूरी तरह से बदल जाएंगे।
आगे बढ सकता है जिओ का फ्री आॅफर
ऐसे में ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि नई कंपनी सामने आने से रिलायंस जिओ अपनी आक्रामक नीति अपनाते हुए फ्री और डिस्काउंट वाली स्कीम्स को आगे के लिए भी जारी रख सकती है। यदि रिलायंस जिओ के फ्री ऑफर्स जारी रहे तो इस विलय के बाद बनी नई कंपनी की तुलना में एयरटेल को बहुत अधिक नुकसान होगा।
Share:

Friday, 28 October 2016

एक ही मोबाइल से ले सकते हैं कई Jio सिम, काम आएगी यह Trick

क्या आप भी एक ही मोबाइल पर एक से अधिक जियो सिम लेना चाह रहे हैं। हालांकि जियो सिम सिर्फ 'बार कोड' की मदद से ली जा सकती है। एक बार कोड पर एक सिम। ये बार कोड जेनरेट होता है MyJio एप से। अब अगर आप चाहते हैं कि एक  मोबाइल पर एक से अधिक बारकोड जेनरेट कर लिए जाएं और एक से अधिक सिम हासिल की जाए तो यह ट्रिक आपके काम आ सकती है। ये रही ट्रिक...


यूजर्स सबसे  सबसे पहले अपने मोबाइल पर 'MyJio' और 'MTK Engineering' एप डाउनलोड करें। अब अगर आप आप पहली बार ही बार कोड जेनरेट कर रहे हैं, तो MyJio एप को खोल कर अपना राज्य और शहर चुन लें।  अब जो भी डिटेल मांगे वो भर दी जाए। बार कोड जेनरेट हो जाएगा।

अब अगर आप कई बारकोड जेनरेट करना चाहते हैं तो  इसके लिए आपको मोबाइल का IMEI नंबर बदलना पड़ेगा। इस काम में आपकी मदद करेगा MTK Engineering एप।  अब आप पहले नेट बंद कर दें।

अब MTK Engineering अप खोल कर सेटिंग में जाएं।  सेटिंग में यह रूट फॉलो करें-  Connectivity - CDS Information - Radio Information - Phone 1 में जाएं।
यहां पर AT+ टाइप करेंगे तो नीचे की तरफ AT+EGMR=1,7"" कोड आएगा, उसे चुने। इस कोड में एक " हटाकर आखिर में नीचे दिख रहा IMEI नंबर जोड़ दें।


आपने जो IMEI नंबर लिखा है उसके लास्ट के 3 डिजिट चेंज करके " से बंद करें। इसके बाद Send at command पर क्लिक करें।
ऐसा करने पर 'Not Allowed in UserBuild' की एरर आती है तो शुरू में AT के बाद स्पेस दें। अब 'AT command is sent: OK' का मैसेज आएगा।


अब यूजर को दूसरा IMEI नंबर बदलना होगा। इसके लिए पुराने AT+EGMR=1,7 कोड में आप 7 की जगह 10 लिखें और लास्ट के 3 डिजिट बदलकर Send at command पर क्लिक करें।


अब मोबाइल को रिस्टार्ट करें। अब Settings -Apps -MyJio पर जाएं। यहां पर एप का CLEAR DATA करें।
अब MyJio ऐप को ओपन कर अपनी राज्य और शहर चुनकर नाम और मोबाइल नंबर की डिटेल भर लें। एक OTP आएगा जिसे डालते ही दूसरा बार कोड जनरेट हो जाएगा।
Share:

Sunday, 23 October 2016

अगर आपके पास है जियो सिम तो इस Trick से चलाएं Lifetime Free

रिलायंस जिओ का वेलकम ऑफर 3 दिसंबर को खत्म होने वाला है। इस बात की जानकारी TRAI (Telecom Regulatory Authority of India) ने दी है। यानी यूजर्स 31 दिसंबर तक जिओ के वेलकम ऑफर का फायदा नहीं ले पाएंगे। हालांकि, जिओ सिम के फ्री ऑफर को लाइफ टाइम तक बढ़ाने की एक ट्रिक तेजी से वायरल हो रही है। इस ट्रिक में दिखाया गया है कि कैसे यूजर 31 दिसंबर तक के फ्री ऑफर को लाइफ टाइम तक बढ़ा सकता है।
आईए बताते हैं इस ट्रिक के स्टेप्स...
इस ट्रिक में यूजर्स को Apk फाइल का इस्तेमाल करना होगा। ये फाइल किसी थर्ड पार्टी की मदद से इन्स्टॉल की जाती है, जिससे कई बार स्मार्टफोन में गड़बड़ भी हो जाती है।
स्टेप 1- सबसे पहले myjio ऐप को ओपन करें और यहां पर वेलकम आॅफर की डेट देखें जो 31 दिसंबर तक है।
स्टेप 2- अब आपको myjio ऐप का पूराना वर्जन इन्स्टाॅल करना होगा। इसके लिए पहले इस ऐप को अनइन्स्टाॅल करें।
स्टेप 3- myjio ऐप का पुराना वर्जन इन्स्टाॅल करने के लिए http://gifyu.com पर जाएं।
स्टेप 4- इस साइट से आपको पुराने वर्जन की Apk फाइल डाउनलोड हो जाएगी। इसे फोन में इन्स्टाॅल कर लें।
स्टेप 5- अब ऐप को ओपन करें, ये आपसे अपडेट करने के लिए पूछेगा, लेकिन इसे अपडेट न करके बैक कर दें।
स्टेप 6- अब ऐप को फिर से ओपन कर signin करें। इसके लिए अपना जियो नंबर और पासवर्ड डालें।
स्टेप 7- आप देखेंगे कि ऐप में unlimited access to digital life Till का मैसेज दिखाई देगा।
Share:

रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी!

मुकेश अंबानी की दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो को बड़ी सफलता मिली है. भारतीय दूरसंचार रेगुलेटरी अथॉरिटी (ट्राई) ने जियो को जीवन भर फ्री कॉल सर्विस की मंजूरी दे दी है.
ट्राई ने कहा है कि दूरसंचार क्षेत्र में आई इस नई कंपनी की स्कीम मौजूदा नियमों के मुताबिक है और यह भेदभावपूर्ण नहीं है. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने दूरसंचार परिचालकों को लिखे एक पत्र में कहा कि यह पाया गया कि ट्राई में दाखिल किए गए शुल्क प्लान को आईयूसी का पालन नहीं करने वाला, मनमानीपूर्ण और भेदभावपूर्ण नहीं माना जा सकता.
मौजूदा परिचालकों भारती एयरटेल, वोडाफोन और अन्य ने ट्राई से संपर्क कर रिलायंस जियो द्वारा दिए जा रहे नि:शुल्क काल सेवा का विरोध करते हुए उसके शुल्क प्लान को मनमानीपूर्ण, भेदभावपूर्ण और मौजूदा नियमों का पालन नहीं करने वाला बताया था.
दूरसंचार परिचालकों को अपने नेटवर्क से बाहर जाने वाले प्रत्येक कॉल पर उस नेटवर्क को प्रति मिनट 14 पैसे की दर से धन देना होता है जहां यह अंत में पहुंचता है. भारत के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी ने दूरसंचार क्षेत्र में अपनी तरह से पदार्पण करते हुए पिछले माह जियो स्वागत घोषणा की थी जिसमें ग्राहकों के लिए आजीवन निशुल्क काल की सुविधा है.
Share:

Saturday, 22 October 2016

रिलायंस जियो ग्राहकों के लिए खुशखबरी, दिसंबर के बाद भी…

तमाम बाधाओं के बाद भी रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को मुफ्त 4G सेवाएं देती रहेगी। खबर है कि कंपनी मुफ्त 4जी सेवाओं की अवधि बढ़ाने पर विचार कर रही है। इससे पहले सूचना थी कि रिलायंस जियो का फ्री वेलकम ऑफर 3 दिसंबर को खत्म हो जाएगा। हालांकि पहले कंपनी ने यह ऑफर 31 दिसंबर तक देने का फैसला किया था।
# हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कंपनी सूत्रों के मुताबिक, भारती एयरटेल, वोडाफोन इंडिया और आइडिया से मिल रही चुनौती का सामना करने के बजाए रिलायंस जिओ मुफ्त सेवा की मियाद बढ़ सकती है। यानी सबकुछ ठीक रहा तो दिसंबर 2016 के बाद भी मुफ्त सेवाएं मिलती रहेंगी।
# मालूम हो, रिलायंस जियो की स्ट्रेटजी रही है कि ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को लुभाने के लिए मुफ्त डाटा सेवाएं प्रदान की जाए। अगर कंपनी दिसंबर के बाद भी मुफ्त डाटा बांटना जारी रखती है तो यह अन्य कंपनियों के लिए चुनौतीभरा हो सकता है। हालांकि यह सवाल अब भी कायम है कि ट्राई के तीखे तेवरों के बाद भी क्या रिलायंस जियो ऐसा कर पाएगी?
Share:

Pop It

Copyright © ALL INFORMATION | Powered by Blogger Design by ronangelo | Blogger Theme by NewBloggerThemes.com